पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने मनाया जन्मदिन
पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने मनाया जन्मदिन
सूरजगढ़ : पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने अपना जन्मदिन परिंडे बांधकर मनाया।
संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की मध्य कक्षा इकाई में परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसंता देवी के आतिथ्य में यह सेवा कार्य किया गया। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फूले चौक एवं नए बस स्टैंड पर भी परिंडे लगाए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान सुमन वर्मा, विपाशा राज, रेनू कुमारी, मनीषा सैनी, मनोहर लाल जांगिड़, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, बिमला कुमारी, कविता कटारिया, मंजू, कन्हैया लाल सैनी, राजकुमार सैनी, मीना कुमारी सहित अनेक जन उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अनिल शर्मा अनमोल पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन पर इस प्रकार के सेवा कार्य करते आ रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता का सकारात्मक संदेश फैल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067728

