पेयजल संकट समाधान के लिए 44.70 करोड़ के टेंडर जारी:चिड़ावा, मंड्रेला और झेरली में बड़े पंप हाउसों का निर्माण होगा
पेयजल संकट समाधान के लिए 44.70 करोड़ के टेंडर जारी:चिड़ावा, मंड्रेला और झेरली में बड़े पंप हाउसों का निर्माण होगा
चिड़ावा : पिलानी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने अमृत 2.0 योजना के तहत क्षेत्र की जलापूर्ति योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए निविदा जारी की है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जयपुर क्षेत्र द्वारा जारी निविदा के अनुसार, इस परियोजना पर कुल लगभग 44.70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 5 वर्षों का संचालन व रखरखाव तथा 1 वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी शामिल है। इस योजना से पिलानी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत से स्थाई राहत मिलने की उम्मीद है।
इस योजना के तहत चिड़ावा, मंड्रेला और झेरली में बड़े पंप हाउसों का निर्माण किया जाएगा। इन पंप हाउसों से संपूर्ण क्षेत्र का वितरण तंत्र मजबूत होगा। इससे पिलानी शहर को अमृत योजना और विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को कुम्हाराम परियोजना से सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
राजेश दहिया ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के सहयोग से स्वीकृत हुई है। इस परियोजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार आने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066229
