[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में रेल कनेक्टिविटी की लोकसभा में उठी मांग:सांसद ओला बोले- सैनिकों-विद्यार्थियों के लिए सुविधा बढ़े, DFC से जोड़ा जाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में रेल कनेक्टिविटी की लोकसभा में उठी मांग:सांसद ओला बोले- सैनिकों-विद्यार्थियों के लिए सुविधा बढ़े, DFC से जोड़ा जाए

झुंझुनूं में रेल कनेक्टिविटी की लोकसभा में उठी मांग:सांसद ओला बोले- सैनिकों-विद्यार्थियों के लिए सुविधा बढ़े, DFC से जोड़ा जाए

झुंझुनूं : झुंझुनूं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और सुविधाओं को लेकर सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में आवाज उठाई। रेलवे अनुदान मांगों (2026–27) पर चर्चा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं के साथ भविष्य की जरूरतों को सामने रखते हुए कई अहम मांगें रखीं। उन्होंने कहा – मीटर गेज के समय जो सुविधाएं थीं, वे ब्रॉड गेज और कोरोना काल के बाद कम हो गई हैं, जिन्हें फिर से बहाल करना जरूरी है।

सैनिकों और विद्यार्थियों के लिए बेहतर रेल सेवा जरूरी

सांसद ओला ने सदन में कहा कि झुंझुनूं जिला सैनिकों और शिक्षा के लिए जाना जाता है। रोजाना बड़ी संख्या में सैनिक और विद्यार्थी जयपुर-झुंझुनूं के बीच यात्रा करते हैं, ऐसे में बेहतर और नियमित रेल सेवा उनकी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे का विस्तार जरूरी है।

DFC से जोड़ने का सुझाव, पहले से उपलब्ध जमीन

सांसद ने डाबला से खेतड़ी होते हुए हनुमानगढ़-गंगानगर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि इस रूट पर रेलवे के पास पहले से ही जमीन उपलब्ध है, जिससे परियोजना को तेजी से शुरू किया जा सकता है।

ये रहीं सांसद की प्रमुख मांगें

  • ट्रेन संख्या 14713/14714 को नियमित किया जाए, ताकि झुंझुनूं-सीकर-दिल्ली रूट पर रोजाना सुगम यात्रा हो सके
  • लोहारू से पिलानी नई रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू किया जाए
  • डाबला-खेतड़ी-चिड़ावा क्षेत्र में औद्योगिक और खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डाबला से सिंघाना होते हुए चिड़ावा तक रेल लाइन का विस्तार किया जाए
  • झुंझुनूं-मंडावा-रतनगढ़ रूट पर नई लाइन बिछाई जाए, जिससे पर्यटन स्थलों को जोड़कर विकास बढ़ाया जा सके
  • सीकर-झुंझुनूं से गुवाहाटी, हरिद्वार और पूर्वोत्तर भारत के लिए सीधी विशेष ट्रेनें चलाई जाएं
  • झुंझुनूं-जयपुर-सवाई माधोपुर के बीच प्रतिदिन नई रेल सेवा शुरू की जाए
  • झुंझुनूं और सीकर में रेलवे वाशिंग पॉइंट और मेंटेनेंस सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि अधिक ट्रेनें संचालित हो सकें

क्षेत्र के विकास से जुड़ी हैं ये मांगें

सांसद ओला ने कहा कि ये सभी मांगें सीधे तौर पर क्षेत्र के विकास, रोजगार, व्यापार और आमजन की सुविधाओं से जुड़ी हैं। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Related Articles