[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा में चामुंडा माता मंदिर पर पहली बार 27 मार्च को नवरात्रि मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा में चामुंडा माता मंदिर पर पहली बार 27 मार्च को नवरात्रि मेला

किशोरपुरा में चामुंडा माता मंदिर पर पहली बार 27 मार्च को नवरात्रि मेला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जे.पी. महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा गांव की पहाड़ी पर स्थित चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 27 मार्च शुक्रवार को पहली बार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मेला समिति के पंकज मीणा, अजीत सिंह शेखावत, सुदर्शन सिंह शेखावत, अभिजीत सिंह, सुमित कुमावत, सीताराम सेन, दीपेंद्र सिंह और अजय कटारिया ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 26 मार्च गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं भजन गायक पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा, भजन गायिका मंजू गहलोत और भजन गायक गोपालराव सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

27 मार्च को प्रातः 9:15 बजे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो श्री रामसागर बालाजी से शुरू होकर श्री रघुनाथ मंदिर, बिहारी मंदिर, नृसिंह मंदिर होते हुए मेघवाल बस्ती के शिव मंदिर से गांव की परिक्रमा कर चामुंडा माता मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद हवन की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

मंदिर के महंत हरिदास तुरंत दास महाराज के सानिध्य में चैत्र नवरात्रि की घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे विधिवत रूप से पंडित मनीष शास्त्री द्वारा कराई जाएगी। मेला आयोजन को लेकर सेवा भावी लोग सक्रिय रूप से आगे आ रहे हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles