राजस्थान दिवस पर झुंझुनूं में ‘युवा शक्ति समारोह’, युवाओं में दिखा उत्साह
राजस्थान दिवस पर झुंझुनूं में ‘युवा शक्ति समारोह’, युवाओं में दिखा उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में मंगलवार को ‘युवा शक्ति समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में डॉ. अरुण गर्ग (जिला कलेक्टर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में हाल ही में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं की विशेष भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर में भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री, राजस्थान) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम का संचालन रामकरण ने किया। इस दौरान कैलाश चंद्र यादव (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), हिमांशु सिंह (जनसंपर्क अधिकारी), जयप्रकाश महला (एडीईओ), दयानंद यादव (सहायक निदेशक, रोजगार कार्यालय) तथा विकास चाहर (एपीआरओ) सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नवचयनित युवा कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065216


