हिंदू नव वर्ष पर विद्वान पंडितों को किया जाएगा पंचांग वितरण
हिंदू नव वर्ष पर विद्वान पंडितों को किया जाएगा पंचांग वितरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : हिंदू नव वर्ष (नूतन संवत्सर) के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 मार्च 2026 को पंचांग वितरण व होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत अवसर पर स्व. ख्यालीराम नागरमल इंदोरिया की पावन स्मृति में क्षेत्र के विद्वान पंडितों को बस स्टैंड शिमला पर स्थित श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान में पंचांग वितरित किए जाएंगे।
आयोजन के मुख्य सूत्रधार डॉ. बी.एम. शर्मा (SJJ मेटल्स, हैदराबाद) ने बताया कि भारतीय संस्कृति और काल-गणना में पंचांग का अत्यंत महत्व है। विद्वान ब्राह्मणों और पंडितों को पंचांग भेंट करना न केवल परंपरा का सम्मान है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक माध्यम भी है।
ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर ने बताया की स्व. ख्यालीराम नागरमल इंदोरिया की स्मृति में किए जा रहे इस कार्य का उद्देश्य धर्म और अध्यात्म से जुड़े विद्वानों का सम्मान करना है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी उपस्थित रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2065195


