[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरेलू गैस सिलेण्डरों की अनावश्यक बुकिंग एवं संग्रहण ना करें, सिमारला में मारा छापा मिले 124 अवैद्य सिलेण्डर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घरेलू गैस सिलेण्डरों की अनावश्यक बुकिंग एवं संग्रहण ना करें, सिमारला में मारा छापा मिले 124 अवैद्य सिलेण्डर

घरेलू गैस सिलेण्डरों की अनावश्यक बुकिंग एवं संग्रहण ना करें, सिमारला में मारा छापा मिले 124 अवैद्य सिलेण्डर

सीकर : जिला रसद अधिकारी सीकर विजेंद्र पाल ने बताया कि खाद्य विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशानुसार 17 मार्च 2026 मंगलवार को खाद्य विभाग के सतर्कता दल ने जिले में इण्डेन ग्रामीण वितरक थोई की जांच की तथा सिमारला में सुभाष चंद पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी सिमारला श्रीमाधोपुर के घर दुकान की जांच करने पर भारी मात्रा में कुल 124 खाली भरे सिलेण्डर पाये गये। इस दौरान जांच सुभाष चंद के मकान में 90 घरेलू गैस सिलेण्डर पाये गये जिसमें से 18 भरे हुए पाये गये तथा 72 सिलेण्डर खाली मिले तथा व्यवसायिक श्रेणी के 28 सिलेण्डर खाली पाये गये एवं 5 किग्रा श्रेणी के 6 सिलेण्डर भरे हुए पाये गये। मौके पर सुभाष चंद के पास खाली भरे सिलेण्डरों के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं पाये जाने के कारण सभी 124 खाली भरे सिलेण्डर जब्त कर थोई इण्डेन ग्रामीण वितरक थोई को सुपुर्द किये। सुभाष चंद के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एवं 6 ए के तहत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

जांच दल में जयराम प्रवर्तन अधिकारी, सुनीता वर्मा प्रवर्तन अधिकारी, अनुराग बैरवाल प्रवर्तन निरीक्षक एवं सुरमि मीणा प्रवर्तन निरीक्षक शामिल थे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बुकिंग ने अनुरूप आपूर्ति नही करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच कमेटी भी गठित की गई है, जो नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे तथा गैस एजेन्सियों की जांच भी करेंगे। सभी अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर परिषद सीकर को नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर घरेलू गैस सिलेण्डर के संबंध में बुकिंग एवं शिकायत के लिए कस्टमर केयर नं. 181, 112 एवं विभागीय हैल्पलाईन नं. 14435 होर्डिंग पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गयें तथा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नं. 01572-251008 है। जिला विक्रय अधिकारियों से हुई वार्तानुसार जिले में भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिले में घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेण्डरों की मांग व आपूर्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की किसी भी प्रकार भी कमी नही है। आज तेल कम्पनियों के विकय अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार सुबह का प्रारम्भिक स्टॉक लगभग 17707 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा लगभग 14062 घरेलू गैस सिलेण्डरों की जिला सीकर में आवक हुई, जिसमें से लगभग 15835 घरेलु गैस सिलेण्डरों का वितरण किया गया। जिला सीकर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की किसी भी प्रकार की कमी नही है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार से भयभीत ना रहे एवं अनावश्यक बुकिंग एवं अनावश्यक घरेलू गैस सिलेण्डरो का संग्रहण न करे।

Related Articles