[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छः नियाति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई द्वारा ‌ गणगौर पर कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छः नियाति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई द्वारा ‌ गणगौर पर कार्यक्रम

छः नियाति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई द्वारा ‌ गणगौर पर कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित नगर श्री प्रांगण में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई द्वारा “नगर श्री आंगण मांय मांडी 4 गणगौर” का भव्य आयोजन किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता आत्रेय एडीपीसी समसा, अध्यक्षता महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा, विशिष्ट अतिथि रजनी सहल व वीणा गोड के आतिथ्य में गणगौर माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात रंग-बिरंगे परिधानो में सजी-धजी युवतियों न गायन व नृत्य से कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तत्पश्चात विजयलक्ष्मी त्रिवेदी, सुषमा शर्मा, विमला शर्मा, निर्मला जोशी, विद्या बाघ, शशि चंदेल, पुष्पा तंवर, अचला शर्मा ने अपने गायन की छाप छोड़ी इसी क्रम में रेखा शर्मा, निशा शर्मा,कृतिका शर्मा, विनिता शर्मा, उषा सैनी, विजयश्री व पूजा ने अपने नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।सरिता आत्रेय ने अपने उद्बोधन में विलूपत होती हिन्दू संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन को अधिक से अधिक करवाने पर बल दिया व छह न्याति महिला इकाई को धन्यवाद व साधुवाद दिया।

कार्यक्रम अध्यक्षा दीपिका शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों से आपसी भाईचारा व सद्भावना रहती है एवं सभी महिलाओं का बड़ी तादाद में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व महिला ईकाई सदस्य चंदा बंशिया,नीरू शर्मा, प्रीति दाधिच, सरिता इंदोरिया, विमला जोशी, ममता शर्मा, नेहा दाधिच, मोनिका शर्मा शशी चोटिया व इशिता शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण व उपरणा पहना कर स्वागत किया।इस अवसर पर चार सदस्य ब्रिटिश पर्यटक के दल ने नगर श्री में लोक संगीत का आनन्द लिया व भारतीय संस्कृति को नजदीक से जाना दल के सदस्य डेनराव,लारेन्सपाइसन्स व ऐंडरू राॅ व डांन कोवे ने कार्यक्रम को खूब सराहा।कार्यक्रम में हारमोनियम पर विजयलक्ष्मी व ढोलक पर लीलाधर कथक ने संगत दी कार्यक्रम का संचालन आनन्द बाला दुबे ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet