[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में दिनदहाड़े चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार:गेट फांदकर घर के अंदर घुसा था, सूने मकान को निशाना बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में दिनदहाड़े चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार:गेट फांदकर घर के अंदर घुसा था, सूने मकान को निशाना बनाया

सीकर में दिनदहाड़े चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार:गेट फांदकर घर के अंदर घुसा था, सूने मकान को निशाना बनाया

सीकर : सीकर शहर में कैलाश नगर स्थित एक सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पार करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर जयपुर जिले के कालवाड़ थाने में घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज है।

उद्योग नगर थाना इंचार्ज राजेश बुडानिया ने कहा- गत 9 मार्च को कैलाश नगर निवासी रुचिका बेदी अपने परिवार के साथ बच्चे का जन्मदिन मनाने ससुराल गई हुई थीं। इसी दौरान पीछे से उनके सूने मकान को निशाना बनाया गया। शाम को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से करीब 60-70 हजार रुपए नकदी सहित काफी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

गेट फांदकर घुसा बदमाश

पीड़िता की शिकायत पर थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो 9 मार्च की दोपहर 2 बजकर 21‌ मिनट पर एक संदिग्ध युवक पीली टी-शर्ट और ग्रे पैंट में मुख्य गेट फांदकर घर के अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया।

गहने बरामद किए

पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की सहायता से आरोपी का पीछा किया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी अभिजीत के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को श्रीमाधोपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इलाके में हुई अन्य चोरी की वारदातों के खुलने की भी संभावना है। कार्रवाई में कांस्टेबल देवीलाल और कांस्टेबल मामराज का विशेष योगदान रहा।

Related Articles