सादुलपुर में रेस्टोरेंट-मिष्ठान भंडार पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल:जिला कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई, 15 सिलेंडर जब्त
सादुलपुर में रेस्टोरेंट-मिष्ठान भंडार पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल:जिला कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई, 15 सिलेंडर जब्त
सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों से कुल 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार की गई। जांच के दौरान पाया गया कि रेलवे स्टेशन के पास के रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडार घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे।
प्रवर्तन निरीक्षक प्रीति खेदड़ ने बताया- संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। उन्होंने व्यावसायिक दुकानों, प्रतिष्ठानों और होटल-रेस्टोरेंट को केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करने की सलाह दी। खेदड़ ने चेतावनी दी कि घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में निरंतर जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2064919
