[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जिला जेल में सर्च ऑपरेशन, 2 घंटे चली तलाशी:कलेक्टर-एएसपी की टीम को नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जिला जेल में सर्च ऑपरेशन, 2 घंटे चली तलाशी:कलेक्टर-एएसपी की टीम को नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झुंझुनूं जिला जेल में सर्च ऑपरेशन, 2 घंटे चली तलाशी:कलेक्टर-एएसपी की टीम को नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला जेल में मंगलवार को कलेक्टर और पुलिस प्रशासन की टीम ने अचानक पहुंचकर जांच की। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में जेल की हर बैरक, कैदियों के सामान और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके साथ ही अधिकारियों ने सुरक्षा, रिकॉर्ड, भोजन और सफाई व्यवस्था की भी जांच की और सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर और एएसपी के नेतृत्व में चला सर्च ऑपरेशन

कलेक्टर अरुण गर्ग और एएसपी देवेंद्र रजावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने जेल की एक-एक बैरक, कैदियों के सामान, खुले इलाकों और संवेदनशील जगहों की गहन जांच की। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, नशे के पदार्थ और धारदार हथियार जैसे सामानों पर खास नजर रखी गई।

कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग और एसपी देवेंद्र राजावत ने बताया कि सर्च में कोई भी संदिग्ध वस्तु मिली है।
कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग और एसपी देवेंद्र राजावत ने बताया कि सर्च में कोई भी संदिग्ध वस्तु मिली है।

दो घंटे की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद टीम को जेल परिसर से किसी भी तरह की वर्जित या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। कलेक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि जेल की आंतरिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह जांच की गई है और सब कुछ सही पाया गया है।

रिकॉर्ड, भोजन और सफाई व्यवस्था भी देखी

तलाशी के बाद अधिकारियों ने जेल के रिकॉर्ड, कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को ध्यान से देखा गया।

बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने जेल प्रशासन को साफ कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैरकों की नियमित जांच करने और जेल में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

भारी पुलिस जाब्ते के साथ हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान एएसपी देवेंद्र रजावत, डीएसपी हरिसिंह धायल, जेलर और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल प्रहरियों को बाहरी लोगों के प्रवेश और मुलाकात के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles