[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं उद्योग केंद्र के जीएम का असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार:स्वरोजगार की लोन फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे 2500


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं उद्योग केंद्र के जीएम का असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार:स्वरोजगार की लोन फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे 2500

झुंझुनूं उद्योग केंद्र के जीएम का असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार:स्वरोजगार की लोन फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे 2500

झुंझुनूं : सरकारी योजना में लोन का आवेदन मंजूर करवाने और उसे आगे बढ़वाने की एवज में रिश्वत मांगने वाले प्रशासनिक अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है।

एसीबी की झुंझुनूं टीम ने मंगलवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (DICC) के महाप्रबंधक(जीएम) के सहायक (असिस्टेंट) नीरज कुमार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने यह राशि केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना के तहत लोन आवेदन स्वीकृत करने के बदले मांगी थी।

जानकारी के अनुसार- परिवादी ने ‘प्रधानमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना’ के तहत स्वरोजगार के लिए अपना लोन आवेदन विभाग में जमा करवाया था। इस आवेदन को मंजूर करवाने और फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में कार्यालय सहायक नीरज कुमार ने परिवादी से सुविधा शुल्क के रूप में रिश्वत की मांग की। परिवादी ने बार-बार चक्कर काटने और अधिकारी द्वारा परेशान किए जाने के बाद ACB में शिकायत दर्ज कराई।

जिला स्तरीय प्रदर्शन में रिश्वत लेते पकड़ा गया

ACB के एडिशनल एसपी (ASP) नरेंद्र पूनिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने गोपनीय तरीके से सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज ट्रैप की योजना बनाई गई।

इन दिनों उद्योग केंद्र परिसर में ही ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) की प्रदर्शनी चल रही है, जहां काफी चहल-पहल थी। इसी भीड़भाड़ और सरकारी कार्यक्रम के बीच आरोपी नीरज कुमार ने जैसे ही अपने कार्यालय में परिवादी से 2500 रुपए की नगद राशि ली, वैसे ही टीम ने उसे पकड़ लिया।

यह पूरी कार्रवाई ASP नरेंद्र पूनिया के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। फिलहाल आरोपी के पास मौजूद फाइलों की जांच कर रही हैं।

Related Articles