[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में पुलिस सुरक्षा में आमजन को बांटे सिलेंडर:होम डिलीवरी नहीं मिलने से हुई परेशानी, बुकिंग के 8 दिन बाद भी नहीं मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में पुलिस सुरक्षा में आमजन को बांटे सिलेंडर:होम डिलीवरी नहीं मिलने से हुई परेशानी, बुकिंग के 8 दिन बाद भी नहीं मिले

नवलगढ़ में पुलिस सुरक्षा में आमजन को बांटे सिलेंडर:होम डिलीवरी नहीं मिलने से हुई परेशानी, बुकिंग के 8 दिन बाद भी नहीं मिले

नवलगढ़ : नवलगढ़ में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिससे प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।

ट्रॉली खड़ी करके बांटे सिलेंडर

चौखानी गैस एजेंसी द्वारा विभिन्न स्थानों पर ट्रॉली खड़ी कर सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। उपभोक्ता सुबह पांच बजे से ही लाइन लगाने को मजबूर हैं। यह स्थिति एसडीएम के उन दावों के विपरीत है, जिनमें उन्होंने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की बात कही थी।

कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के आठ-आठ दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें घर पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उन्हें सिलेंडर लेने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वितरण व्यवस्था में प्रशासन की ओर से कोई निगरानी नहीं होने के कारण भी लोगों को सिलेंडर मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

गैस एजेंसी संचालक का दावा है कि लोगों की वजह से सिलेंडर घर-घर वितरित नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी संचालक अपनी मनमर्जी से घर-घर सिलेंडर नहीं भेज रहा है।

पूर्व मंत्री गैस के गोदाम पर पहुंचे

गैस वितरण व्यवस्था में धांधली की शिकायत मिलने पर पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा चौखानी गैस एजेंसी के गोदाम पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि सिलेंडर घर-घर ही पहुंचने चाहिए ।इस पर गैस एजेंसी के संचालक ने बुधवार से घर-घर सिलेंडर वितरण शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles