दो वर्षीय मासूम की वॉटर टैंकर से कुचलकर मौत:ड्राइवर मौके से फरार, परिजन और स्थानीय लोग कर रहे कार्रवाई की मांग
दो वर्षीय मासूम की वॉटर टैंकर से कुचलकर मौत:ड्राइवर मौके से फरार, परिजन और स्थानीय लोग कर रहे कार्रवाई की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित चिड़ावा कॉलेज के पास मंगलवार को एक वॉटर टैंकर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मोहम्मद अल्तमश पुत्र मोहम्मद अनीश शेख अपने घर के सामने खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार वॉटर टैंकर ने मासूम अल्तमश को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश देखा गया।
ड्राइवर फरार, शिकायत दर्ज
हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक बच्चे के दादा अनवर शेख ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के युवा टीएम खान ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वार्डवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए रिहायशी क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर ठोस व्यवस्था की जाए और सख्त कदम उठाए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064840


