[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर राजकीय स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित:सीएसआर योजना के तहत छात्रों के लिए तीस टेबल-कुर्सी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर राजकीय स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित:सीएसआर योजना के तहत छात्रों के लिए तीस टेबल-कुर्सी मिली

खेतड़ीनगर राजकीय स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित:सीएसआर योजना के तहत छात्रों के लिए तीस टेबल-कुर्सी मिली

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर की राजकीय स्कूल में मंगलवार को शिक्षण सामग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) योजना के तहत छात्रों के लिए तीस टेबल-कुर्सियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमएस के प्रोजेक्ट हेड चेतन कुमार जैन थे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्यामलाल चौपड़ा और सुरेंद्र सैनी शामिल रहे। प्रधानाचार्य ब्रहमानंद दौचानिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

भामाशाहों से सहयोग लेने के प्रयासों की सराहना की

अपने संबोधन में चेतन कुमार जैन ने कहा कि सीएसआर योजना का मुख्य उद्देश्य आस-पास के क्षेत्रों का विकास करना है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और स्कूल के विकास के लिए स्टाफ द्वारा भामाशाहों से सहयोग लेने के प्रयासों की सराहना की।

जैन ने जोर दिया कि सरकारी संस्थाओं के विकास में सहयोग करने वाले धनी व्यक्ति ही समाज को प्रगति की दिशा में आगे ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए इस प्रकार की भागीदारी निभाना अत्यंत आवश्यक है, और प्रत्येक व्यक्ति को समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान कुल तीस बच्चों के लिए तीस टेबल-कुर्सियां वितरित की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर टीके घोष, कुलदीप मान, राजेंद्र सिंह, लालूप्रसाद छाबड़ी, कृष्ण कुमार, गजेंद्रसिंह, शलैंद्र कुमार, किरण, शशीकला, रीना वर्मा, पूनम और टीना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles