[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल:ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी; सिर और मुंह पर लगी चोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल:ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी; सिर और मुंह पर लगी चोट

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल:ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी; सिर और मुंह पर लगी चोट

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में आज सुबह निजी स्कूल की दो बस आपस में टकरा गई। एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों बस में सवार करीब 36 बच्चे घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। मामला दादिया थाना इलाके का है। घायल बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

एसके हॉस्पिटल में घायल बच्चों का इलाज करते हुए।

SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि दोनों बस वृंदा वैली की है। बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रही थी। बस दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास मुख्य सड़क की तरफ आने वाले रास्ते के पास पहुंची और साइड से टकरा गई। एक बस टकराकर के बाद नीचे सड़क की तरफ पलट गई। दूसरी बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो बच्चों के सिर व मुंह आगे सीटों के जा भिड़े और चोट लग गई।

सूचना पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों के जरिए घायल बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल बच्चों को पिपराली के सरकारी हॉस्पिटल और सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा दादिया थाना इलाके में दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास की है। दोनों ही बस में ज्यादातर बच्चे प्राइमरी क्लासों के थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet