[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में ट्रेलर-थार की आमने-सामने भिड़ंत:दो लोग गंभीर घायल, सीकर रेफर; फतेहपुर से सीकर जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में ट्रेलर-थार की आमने-सामने भिड़ंत:दो लोग गंभीर घायल, सीकर रेफर; फतेहपुर से सीकर जा रहा था

फतेहपुर में ट्रेलर-थार की आमने-सामने भिड़ंत:दो लोग गंभीर घायल, सीकर रेफर; फतेहपुर से सीकर जा रहा था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके में ट्रेलर और थार गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में थार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक ट्रेलर फतेहपुर से सीकर की दिशा में जा रहा था। तभी सामने से आ रही थार गाड़ी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

हादसे के बाद, दोनों घायलों को तुरंत फतेहपुर के धानुका उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया।

घायलों में से एक की पहचान हिरणा निवासी अनिल के रूप में हुई है। दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीहड़ क्षेत्र के इस राजमार्ग पर जानवरों का आना-जाना सामान्य है, जिससे अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles