[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर विश्व उपभोक्ता दिवस पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर विश्व उपभोक्ता दिवस पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

सीकर विश्व उपभोक्ता दिवस पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर सीकर में जिला रसद अधिकारी कार्यालय एवं जिला उपभोक्ता जनजागरण समिति की ओर से जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस वर्ष विश्व उपभोक्ता दिवस की थीम “सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता” रखी गई, जिसके तहत लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग तथा खरीदारी के समय सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की ठगी, मिलावट या खराब गुणवत्ता के उत्पाद मिलने पर शिकायत करने का पूरा अधिकार है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित जानकारी साझा की गई और लोगों से अपील की गई कि वे खरीदारी करते समय बिल अवश्य लें और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करें। अंत में उपस्थित लोगों ने जागरूक उपभोक्ता बनने का संकल्प लिया।इस दौरान एडवोकेट पुरषोतम शर्मा,व्यापार संघ महामंत्री प्रदीप पारीक, व्यापार संघ युवा अध्यक्ष अरुण भूकर, बालकल्याण समिती बिहारी बालान, सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles