चूरू में नो एंट्री में खड़ा ट्रक सीज:कागजात नहीं मिलने पर ड्राइवर गिरफ्तार, यातायात बाधित करने का आरोप
चूरू में नो एंट्री में खड़ा ट्रक सीज:कागजात नहीं मिलने पर ड्राइवर गिरफ्तार, यातायात बाधित करने का आरोप
चूरू : चूरू शहर में नो एंट्री जोन में खड़े एक ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया। यातायात बाधित करने और वाहन के कागजात नहीं मिलने पर ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी गाड़ी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम मुमताज हॉस्पिटल के पास आरके मोबाइल दुकान के सामने पहुंची। वहां सड़क पर एक ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में खड़ा मिला, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से वाहन के कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत ट्रक को सीज कर दिया। ट्रक सीज किए जाने पर दूदू निवासी ड्राइवर अखेराम चौधरी ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को पुलिस लाइन परिसर में खड़ा करवाकर आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062614

