[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटड़ी धायलान में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह:115 यूनिट ब्लड संग्रहित हुआ; उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

कोटड़ी धायलान में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह:115 यूनिट ब्लड संग्रहित हुआ; उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया

कोटड़ी धायलान में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह:115 यूनिट ब्लड संग्रहित हुआ; उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया

रींगस : रींगस के कोटड़ी धायलान ग्राम पंचायत भवन में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 115 महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया। शनिवार शाम को कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें रक्तदाताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक मीरा देवी ने की। ये शिविर जनसेविका स्वर्गीय गीता देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर लगाया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रक्त संग्रहण का कार्य एक निजी ब्लड सेंटर द्वारा किया गया। शनिवार शाम को रक्तदान करने वाले और उत्कृष्ट सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

आयोजक विकास मीणा और मनोज मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में फूलचंद बाजिया, हरीश कुमार काजला, पूर्व सरपंच पोखरमल धायल, कैलाश चंद धायल, सहकारी व्यवस्थापक पृथ्वीसिंह, भाजपा नेता महेंद्र जांगिड़, महावीर मीणा, कजोड़ मीणा, बद्री मीणा, हिमांशु मीणा, डॉ. प्रमोद धायल, बुधराम और रणवीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अमूल्य साबित होगा।

Related Articles