[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में हिंदू व्यापारियों ने दी इफ्तार पार्टी:मुस्लिम व्यापारियों को दावत पर बुलाया, आपसी भाईचारे की दुआ मांगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में हिंदू व्यापारियों ने दी इफ्तार पार्टी:मुस्लिम व्यापारियों को दावत पर बुलाया, आपसी भाईचारे की दुआ मांगी

लक्ष्मणगढ़ में हिंदू व्यापारियों ने दी इफ्तार पार्टी:मुस्लिम व्यापारियों को दावत पर बुलाया, आपसी भाईचारे की दुआ मांगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शनिवार शाम को हिंदू व्यापारियों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने पवित्र रमजान माह के दौरान मार्केट के मुस्लिम व्यापारियों और अन्य रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

यह आयोजन पुराने बस स्टैंड स्थित वैद्य मार्केट में किया गया। वैद्य कॉम्प्लेक्स के व्यापारी सुमित सोनी और सज्जन घासोलिया ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के हिंदू व्यापारियों ने मिलकर इस दावत का प्रबंध किया था।

शाम को रोजे की नमाज के बाद इफ्तारी से पहले, मुस्लिम रोजेदार भाइयों ने देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इस अवसर पर जहीर खिलजी, परवेज, इरफान, खालिद, असलम, सागर सोनी, धर्मपाल और ओमप्रकाश सहित कॉम्प्लेक्स के अन्य दुकानदार तथा प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles