[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 18 मार्च को नववर्ष दीपोत्सव:रघुनाथ जी के बड़ा मंदिर में 1100 दीपक जलाए जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 18 मार्च को नववर्ष दीपोत्सव:रघुनाथ जी के बड़ा मंदिर में 1100 दीपक जलाए जाएंगे

लक्ष्मणगढ़ में 18 मार्च को नववर्ष दीपोत्सव:रघुनाथ जी के बड़ा मंदिर में 1100 दीपक जलाए जाएंगे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत 

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में हिंदू नववर्ष के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने 18 मार्च को नववर्ष की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे रघुनाथ जी के बड़ा मंदिर में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान महंत अशोक दास महाराज के सानिध्य में 1100 दीपक जलाए जाएंगे।

बैठक में बनाई रूपरेखा

ट्रस्ट की बैठक रविवार को सेन मंदिर परिसर में संरक्षक रामनिवास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि नववर्ष की सुबह नगर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाकर भी स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट ने नागरिकों से भी अपने घरों और मंदिरों में दीपक जलाने और रंगोली बनाने की अपील की है।

इसके अतिरिक्त, 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का भी स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा का लाल कुआं के पास पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया जाएगा।

बैठक में बैंक कर्मी विजय रिंगसिया और शिक्षक महेंद्र कुमार सैनी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, सालासर पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रामनिवास शर्मा, सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, गिरधरलाल जाजोदिया, राजेंद्र कुमार शर्मा, कमल कुमावत, पवन कस्वा, महेंद्र घासोलिया, सुनील माली, शशि प्रकाश कुमावत और महेश कुमावत सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles