पलसाना बाईपास पर कार पलटी, दो युवक घायल:सीकर से जयपुर जा रही कार खेत में गिरी, घायलों का इलाज जारी
पलसाना बाईपास पर कार पलटी, दो युवक घायल:सीकर से जयपुर जा रही कार खेत में गिरी, घायलों का इलाज जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रानौली : सीकर के पलसाना बाईपास पर रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए हाईवे से नीचे खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए पलसाना के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह कार सीकर से जयपुर की ओर जा रही थी। पलसाना बाईपास पर सांवलपुरा और गोवटी पुलिया के बीच अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते कार सड़क से नीचे उतर गई और कई बार पलटते हुए पास के खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही रानोली पुलिस मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें पलसाना के सीएचसी (ट्रॉमा सेंटर) पहुंचाया गया।
हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान योगेश (25) निवासी सहजीपुरा, जिला हनुमानगढ़ और नरेंद्र (25) निवासी खीवसर, जिला नागौर के रूप में हुई है। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
हादसे के बाद NHAI की क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को खेत से बाहर निकालकर हाईवे किनारे लाया गया। यह हादसा वाहन के अचानक अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062598

