[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर पुलिस ने 951 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया:एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर पुलिस ने 951 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया:एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने 951 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया:एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस ने एनएच-52 सालासर-चूरू हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को 951 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (चूरा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की गई। थानाधिकारी कोतवाली फतेहपुर महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से यह अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी मुकेश राणा (46), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी दाहा, थाना दोघट, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली थाने में इस संबंध में प्रकरण संख्या 81/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles