रींगस हाईवे पर अतिक्रमण हटाना शुरू:20 साल पुराने निर्माण खुद तोड़ रहे लोग, 16 मार्च से प्रशासन करेगा कार्रवाई
रींगस हाईवे पर अतिक्रमण हटाना शुरू:20 साल पुराने निर्माण खुद तोड़ रहे लोग, 16 मार्च से प्रशासन करेगा कार्रवाई
रींगस : रींगस कस्बे में नेशनल हाईवे 52 की सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा 16 मार्च तक अतिक्रमण हटाने के अल्टीमेटम के बाद दुकान और मकान मालिकों ने अपने लगभग 20 साल पुराने निर्माण स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रशासन शेष अतिक्रमण को 16 मार्च से हटाना शुरू करेगा।

हाईवे सीमा में अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे
यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे सीमा में अतिक्रमण के लिए नोटिस जारी किए थे। जयपुर-रींगस राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे इन निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में समझाइश के बाद कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, एनएच मार्ग पर अभी भी 65 अतिक्रमण शेष हैं, जिन्हें हटाने के लिए एनएचएआई ने प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा है।
16 मार्च को शुरू होगा अभियान
16 मार्च को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसमें 100 पुरुष और 25 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगे। सीकर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रींगस और डीएसपी खाटूश्यामजी राव आनंद को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
एनएचएआई को कार्रवाई के लिए जेसीबी, पोकलेन, हाइड्रा मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पर्याप्त संसाधन और मानवबल सुबह 7 बजे से पहले मौके पर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए तीन वीडियोग्राफर भी तैनात किए जाएंगे।
अतिक्रमण हटाने के दौरान तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगरपालिका रींगस को भी अपनी टीमों के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल भी लगाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062597

