[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया-यज्ञ,दुआ भी की:कांग्रेस नेता बोले- गैस किल्लत से लोग परेशान, कालाबाजारी के लिए दलाल एक्टिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया-यज्ञ,दुआ भी की:कांग्रेस नेता बोले- गैस किल्लत से लोग परेशान, कालाबाजारी के लिए दलाल एक्टिव

कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया-यज्ञ,दुआ भी की:कांग्रेस नेता बोले- गैस किल्लत से लोग परेशान, कालाबाजारी के लिए दलाल एक्टिव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में कांग्रेस पार्टी ने अनूठे तरीके से विरोध जताया। सीकर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और सीकर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जाट बाजार में सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ और दुआ एक साथ की।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुनीता ने कहा- देश में बढ़ती महंगाई और गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने आपदा में अवसर ढूंढा और मार्केट में कालाबाजारी करने के लिए दलाल एक्टिव कर दिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा- देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अब उस पर गैस किल्लत होने के चलते हर वर्ग परेशान हो चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ और दुआ एक साथ की गई।

कहा- गैस किल्लत के कारण कई फैक्ट्रियां बंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा- भाजपा की केंद्र सरकार हमेशा आपदा में अवसर ढूंढने का काम करती है। जहां गैस किल्लत से लोग परेशान हैं तो वहीं सरकार ने मार्केट में दलाल एक्टिव कर दिए। जो सिलेंडर दोगुने दामों में बेचकर मोटा पैसा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं गैस किल्लत के चलते कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। गैस से चलने वाले ऑटो सहित अन्य व्हीकल बंद हो गए।

लॉकडाउन के जैसे एक बार फिर लोगों को काम छोड़कर घरों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वह केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे।

Related Articles