[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में राजस्थान रन: राजेंद्र राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी:पूर्व नेता प्रतिपक्ष संग दौड़े विधायक और आमजन, स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में राजस्थान रन: राजेंद्र राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी:पूर्व नेता प्रतिपक्ष संग दौड़े विधायक और आमजन, स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

चूरू में राजस्थान रन: राजेंद्र राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी:पूर्व नेता प्रतिपक्ष संग दौड़े विधायक और आमजन, स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। जिला खेल स्टेडियम से शुरू हुई यह दौड़ पंखा सर्कल होते हुए नेचर पार्क तक पहुंची। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और सीईओ श्वेता कोचर ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

अधिकारियों ने स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों को बेहतर स्वास्थ्य तथा खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और समृद्धि के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। उन्होंने युवाओं को प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए ऐसे आयोजनों को युवाओं को फिट और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण बताया।

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित खेलकूद और व्यायाम को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान का सपना तभी साकार होगा जब प्रदेश का युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर महेंद्र न्यौल, चंद्राराम गुरी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, एसीईओ भागचंद खारिया, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, सत्तार खान, नर्सिंग अधीक्षक बजरंग हर्षवाल, डॉ रविन्द्र बुडानिया, डॉ. हेमंत मंगल और सूर्यकांत चोटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles