[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर के अंबेडकर चौक में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर के अंबेडकर चौक में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू

अब नहीं रहेगी पानी की किल्लत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे के अंबेडकर चौक में शनिवार को ग्राम पंचायत की ओर से ट्यूबवैल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। गौरतलब है कि बस्ती में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी। बस्ती के लोगों ने ग्राम पंचायत को पानी की समस्या से अवगत करवाया। पंचायत की ओर से तत्काल प्रभाव से ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। शनिवार को पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण कर ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। सरपंच आमीन मनियार ने बताया कि चौक में पुराना कुआं ड्राई होने पर उसकी जगह दूसरे ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्यूबवेल पर लगभग 6 लाख रुपए की लागत आएगी। इस अवसर पर जलदाय विभग के पुष्करदत्त सैनी, बशीर मनियार, हजारीलाल गर्वा, प्रभुदयाल, आबिद मनियार, मुकेश, शब्बीर, लियाकत व बाबू नाई सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वार्ड के लोगों ने ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।

Related Articles