[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सूने मकान से गहने और कैश चोरी:10 लाख के जेवरात ले गए बदमाश, शादी में गया था परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सूने मकान से गहने और कैश चोरी:10 लाख के जेवरात ले गए बदमाश, शादी में गया था परिवार

रींगस में सूने मकान से गहने और कैश चोरी:10 लाख के जेवरात ले गए बदमाश, शादी में गया था परिवार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

रींगस : रींगस कस्बे के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर स्थित श्रीराम नगर में एक सूने मकान से चोर 10 लाख रुपए के गहने और 50 हजार रुपए चुरा ले गए। परिवार के सदस्य चार दिन से शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार को परिवार के लोगों के घर लौटने पर चोरी का पता चला। जिस पर शाम को पुलिस थाने पर पहुचकर चोरी का मुक़दमा दर्ज कराया।

10 मार्च को शादी में गया था परिवार

पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार शर्मा निवासी श्रीराम नगर, रींगस ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह परिवार के साथ 10 मार्च को अपने ससुराल के शादी समारोह में गए था। शनिवार को 14 मार्च को रींगस मकान पर आया तो सामान बिखरा हुआ मिला।

कमरे और अलमारियों के टूटे मिले ताले

कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सामान की जांच की तो की 50 हजार रुपए, 01 सोने की चेन, 02 जोडी सोने के कानो के टोपस, 02 सोने का नाक का कांटा, 02 सोने की अंगुठी, 01 चादी का ग्लास, 04 जोडी चांदी की पायजेब, 01 चांदी की तागडी, 01 चादी का कड़ा, 35 चांदी के सिक्के, 10 चांदी की बिछुडी, 01 हाथ घडी सहित अन्य कीमती सामान चोरी पाया गया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इससे पहले सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खँगाले।

Related Articles