एलपीजी गैस किल्लत का असर, एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें
एलपीजी गैस किल्लत का असर, एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर : शहर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर साफ दिखाई दे रहा है। गैस की कमी की खबरों के बीच उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को सीकर बाजार स्थित गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे। कई लोगों को काफी देर इंतजार के बाद सिलेंडर मिल पाया, जिससे उपभोक्ताओं में चिंता और असंतोष भी देखने को मिला।
गैस किल्लत की खबर फैलने के बाद कई उपभोक्ता पैनिक होकर एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिसके कारण भीड़ और अधिक बढ़ गई है। हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से सप्लाई मिल रही है और बुकिंग के अनुसार ही सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
एजेंसी संचालकों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग करवाई है, उन्हें घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके बावजूद गैस की कमी की आशंका के चलते लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061589


