[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ शेखावाटी में मंदिर से 6 किलो चांदी व नकदी चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ शेखावाटी में मंदिर से 6 किलो चांदी व नकदी चोरी

रामगढ़ शेखावाटी में मंदिर से 6 किलो चांदी व नकदी चोरी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रामगढ़ शेखावाटी : कस्बे के निकटवर्ती भाकरवासी गांव स्थित ऐतिहासिक बाबा रामदेव मंदिर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार और सभामंडप का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार चोर बाबा रामसा पीर की प्रतिमा पर चढ़ा करीब डेढ़ किलो चांदी का मुकुट, एक बड़ा चांदी का छत्र, दो दर्जन से अधिक छोटे चांदी के छत्र तथा करीब 20 हजार रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। कुल मिलाकर करीब 6 किलो चांदी के सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले राजू रविवार सुबह करीब 5 बजे मंदिर पहुंचे तो मुख्य प्रांगण का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो प्रतिमा पर लगे चांदी के आभूषण और दानपात्र की नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस थाना अधिकारी प्रकाश चंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है और उन्होंने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

Related Articles