रींगसल कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार:31 नए पदाधिकारियों को किया गया शामिल, सम्मान समारोह आयोजित
रींगसल कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार:31 नए पदाधिकारियों को किया गया शामिल, सम्मान समारोह आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में कांग्रेस ने तहसील अनुसूचित जाति (SC) प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत 31 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें से 10 पदाधिकारी रींगस तहसील क्षेत्र से हैं। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण और सम्मान समारोह नीमकाथाना स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ।
यह समारोह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुरुदयाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सीकर संभाग को दो भागों में बांटा गया है। नीमकाथाना जिले में खंडेला, रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और कावट जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
रींगस से हुई नियुक्तियां
रींगस तहसील से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में सुवालाल लोहमरोड़ (लाखनी) को उपाध्यक्ष, मदनलाल टांक को महासचिव और ताराचंद वर्मा (कोटड़ी) को सचिव बनाया गया है। सत्येंद्र वर्मा (समोता का बास) को कार्यकारिणी सदस्य का पदभार दिया गया है, जबकि कन्हैयालाल मंडुसिया (बावड़ी) और वीरेंद्र वर्मा (सरगोठ) को प्रवक्ता व सचिव नियुक्त किया गया है।
इन सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, नीमकाथाना के पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल और खंडेला विधानसभा के कांग्रेस नेता हरीश काजला की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061490


