[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया:सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, पर्याप्त स्टॉक बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

एसडीएम ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया:सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, पर्याप्त स्टॉक बताया

एसडीएम ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया:सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, पर्याप्त स्टॉक बताया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी की खबरों के बीच, उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन शहर की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसियों के कार्यालयों और गोदामों में सिलेंडरों के स्टॉक, बुकिंग व्यवस्था और बैकलॉग की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मीणा ने गैस एजेंसी संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही रीफिल उपलब्ध कराए जाएं और उनके साथ बिना किसी भेदभाव के सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

एसडीएम ने गोदामों पर सिलेंडर लेने और बुकिंग के लिए आए उपभोक्ताओं से भी बातचीत की और उनका फीडबैक लिया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि गैस सिलेंडर की कमी से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का संग्रह न करें। प्रशासन वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहा है।

उपखंड अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लक्ष्मणगढ़ में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्वर संबंधी समस्या के कारण बुकिंग और भुगतान में कठिनाई आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। एसडीएम ने उम्मीद जताई कि अगले दो-तीन दिनों में इस समस्या का स्थायी समाधान कर लिया जाएगा।

Related Articles