नंदी शाला के सामने मैदान में लगी आग:खरपतवार जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
नंदी शाला के सामने मैदान में लगी आग:खरपतवार जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
रतनगढ़ : कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित नंदी शाला के सामने शनिवार दोपहर को मैदान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग मैदान में उगी खरपतवार में लगी। निवृतमान पालिकाध्यक्ष श्रवण माली और देवकीनंदन भाटी ने तत्काल पालिका फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायरमैन मुकेश सुंडा ने बताया कि आग ने लगभग दो से चार बीघा क्षेत्र में फैली खरपतवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में मैदान में लगाए गए पेड़ और खरपतवार घास जलकर राख हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि आग से किसी अन्य प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061504

