कातर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता:यस कलेक्शन ने उद्घाटन मैच में वीर तेजा इलेवन को 31 रन से हराया।
कातर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता:यस कलेक्शन ने उद्घाटन मैच में वीर तेजा इलेवन को 31 रन से हराया।
सांडवा : कातर में सात दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। शिवपुरी पंचायत और कातर छोटी के ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच यस कलेक्शन कातर और वीर तेजा इलेवन बम्बू के बीच खेला गया। यस कलेक्शन ने यह मैच 31 रन से जीत लिया।
उद्घाटन मैच में शिव नाथ ने 37 गेंदों पर 95 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। मोहन और हंसराज ने इस पहले मुकाबले में अंपायरिंग की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जैसाराम प्रजापत, बीदासर के पूर्व उप प्रधान महेंद्र लेघा, पूर्व सरपंच मनोज ढाका, रूपाराम कस्वां, रामचंद्र लेघा, रामकिशन माचरा, मनसुख गोदारा और भियाराम सारण सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस करवाया।
डूंगर कॉलेज बीकानेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीराम सारण ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 20 मार्च तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
उद्घाटन समारोह में श्रीनिवास लिंबा, तिलोक चौधरी, वीरेंद्र सिंह, रामनिवास ज्याणी, जितेंद्र सिंह राठौड़, भागूनाथ, धनराज कस्वां, गुमान सिंह राठौड़, भंवरलाल सारण, लिच्छूराम दर्जी, पूर्णाराम गोदारा, किशोर सिंह, अर्जुन सारण, बबलू सिंह, रामनिवास सारण और रवींद्र गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
गोविंद लिंबा, मामराज, कैलाश, भागीरथ, प्रदीप सिंह, प्रकाश सारण, रामरख लिंबा, कन्हैयालाल, हीरालाल, मोहनलाल, मदन पारीक, सुखदेव, कमल सिंह, गोविंद सिंह और लालचंद ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार चारियां ने किया।
प्रतियोगिता की मुख्य देखरेख रजनीश स्वामी, गोविंद लिंबा, सचिन सांखला, रामरख लिंबा, हीरालाल बुगालिया और जयवीर परिहार द्वारा की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061496


