चूरू में दो सड़क हादसों में 3 लोग घायल:2 की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर, कार-कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर
चूरू में दो सड़क हादसों में 3 लोग घायल:2 की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर, कार-कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पहली घटना जयपुर पुलिया के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई। यहां जयपुर के विराटनगर से हरी मिर्च लेकर सूरतगढ़ जा रही एक पिकअप की सामने से आ रहे कंटेनर से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में पिकअप ड्राइवर देवली कोटपूतली निवासी इंद्राज गुर्जर (32) और कंटेनर ड्राइवर दिनेश सिंह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत जालान अस्पताल पहुंचाया। इंद्राज गुर्जर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दिनेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दूसरी घटना मेगा हाईवे पर पड़िहारा के पास एक ईंट भट्टे के नजदीक हुई। यहां एक कार और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में राणासर निवासी कार ड्राइवर भागीरथ जाट (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जालान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दोनों हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसों के कारण सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था। टोलकर्मियों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे करवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061489


