5 माह का मासूम गर्म पानी से झुलसा:चाय बनाते समय हुआ हादसा, चूरू के डीबी अस्पताल में इलाज जारी
5 माह का मासूम गर्म पानी से झुलसा:चाय बनाते समय हुआ हादसा, चूरू के डीबी अस्पताल में इलाज जारी
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र के गांव नूआ में गर्म पानी गिरने से पांच माह का मासूम झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को परिजन इलाज के लिए चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को भी दी है।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बच्चे हृदेश के दादा छोटूलाल ने बताया कि हृदेश अपनी मां भगवानी की गोद में बैठा था। इसी दौरान घर में चाय बनाई जा रही थी। चाय बनाते समय भगोनी (बर्तन) अचानक हाथ से छूट गई, जिससे उसमें रखा गर्म पानी शिशु हृदेश के ऊपर गिर गया। गर्म पानी गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और परिजन घबरा गए।
घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए पहले रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने शिशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन बच्चे को लेकर चूरू पहुंचे, जहां अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, नवजात बालक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061485


