झुंझुनूं में ADM और आयुक्त ने झाड़ू लगाई:राजस्थान दिवस को लेकर सफाई अभियान, गीले-सूखे कचरे को लेकर जागरूक किया
झुंझुनूं में ADM और आयुक्त ने झाड़ू लगाई:राजस्थान दिवस को लेकर सफाई अभियान, गीले-सूखे कचरे को लेकर जागरूक किया
झुंझुनूं : राजस्थान दिवस समारोह के चलते शनिवार को झुंझुनूं शहर में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत हुई। नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ-साथ स्काउट गाइड और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद के प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय आर्य तथा नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने हरी झंडी दिखाकर की।
अभियान के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं पूरे समय झाड़ू थामकर सफाई की और कचरा उठाया। उन्हें देखकर वहां मौजूद कार्मिकों और आमजन ने भी सफाई शुरू की। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट सर्किल, शहीद स्मारक, सर्किट हाउस, नेहरू बाल उद्यान और उसके आसपास का क्षेत्र में सफाई की गई।

19 मार्च तक चलेगा अभियान
नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया- राजस्थान दिवस समारोह के तहत यह स्वच्छता अभियान 19 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताना और इसे रोकने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। शहर के सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई की जाएगी। शहर के ऐतिहासिक जलाशयों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों की सफाई की जाएगी। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
स्वच्छता की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के अंत में आयुक्त ने वहां मौजूद सभी लोगों को झुंझुनूं शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलवाई। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे सड़कों पर कचरा न फेंकें, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और कचरा गाड़ी आने पर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बों में ही डालें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2061272


