सुधीर जोशी होंगे झुंझुनूं के नए एसपी:8 महीने जिले की कमान संभाले ब्रजेश उपाध्याय को लगाया भिवाड़ी, ढाई साल में 8 एसपी बदले
सुधीर जोशी होंगे झुंझुनूं के नए एसपी:8 महीने जिले की कमान संभाले ब्रजेश उपाध्याय को लगाया भिवाड़ी, ढाई साल में 8 एसपी बदले
झुंझुनूं : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिले के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का तबादला कर दिया गया है, और उनकी जगह अब सुधीर जोशी झुंझुनूं के नए पुलिस कप्तान होंगे।
पिछले ढाई साल के भीतर जिले में 8 एसपी बदले जा चुके हैं। इनमें सबसे छोटा कार्यकाल ज्ञानचंद यादव का रहा, जिन्होंने 4 दिन तक चार्ज संभाला था। वहीं निवर्तमान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का कार्यकाल भी केवल 8 माह का रहा। बृजेश ज्योति उपाध्याय को अब भिवाड़ी एसपी लगाया गया है, साथ ही खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
नए एसपी सुधीर जोशी, बांसवाड़ा से ट्रांसफर हुआ
बांसवाड़ा से स्थानांतरित होकर आ रहे सुधीर जोशी एक अनुभवी और प्रमोटी आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से भीलवाड़ा के निवासी है। जनवरी 2021 में आईपीएस रैंक पर पदोन्नत हुए। बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग डूंगरपुर में रही। इसके अलावा वे राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भी एसपी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। जुलाई 2025 से वे बांसवाड़ा एसपी के रूप में कार्यरत थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2061276


