गर्मियां आते ही लक्ष्मणगढ़ में हुई पानी की कमी:टैंकर मंगवाने पर मजबूर लोग, जलदाय विभाग को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं
गर्मियां आते ही लक्ष्मणगढ़ में हुई पानी की कमी:टैंकर मंगवाने पर मजबूर लोग, जलदाय विभाग को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर मुख्यालय पर गर्मी का मौसम शुरू होते ही पीने के पानी की समस्या गहरा गई है। मुरली मनोहर मंदिर के पास मिश्रों की गली में वार्डवासी लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें पानी के टैंकर डलवाने और आसपास की गलियों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
गली में चढ़ाई होने से नहीं पहुंचता पानी
वार्डवासी महिला पल्लवी ने बताया- गली के आखिर में स्थित 5 से 7 घरों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गली में आखिर में चढ़ाई होने की वजह से पानी ऊपर तक नहीं पहुंच पाता। शाम को 4 से 5 बजे तक पानी आने का समय निर्धारित है, अधिकांश लोग जब मोटर चलाकर पानी भर लेते हैं, लेकिन मोटर बंद होने के बाद बहुत ही धीमी गति से उनके घर तक पानी पहुंचता है। इससे उनको मुश्किल से एक-दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है।
पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर लोग
वॉर्डवासी पूजा ने बताया- गर्मी के मौसम में कई-कई दिनों तक पानी नहीं आता, जिसके कारण उन्हें आसपास की गलियों से पानी भरकर लाना पड़ता है। वहीं फिल्टर पानी के कैन मंगवाने या टैंकर डलवाने को भी मजबूर होना पड़ता है। पानी की समस्या के कारण महिलाएं किसी कार्यक्रम में भी नहीं जा पातीं, क्योंकि उन्हें रोज पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
गली के बिमला और मंजू का कहना है कि इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग और उपखंड कार्यालय में शिकायत दी जा चुकी है। विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर स्थिति देखकर चले जाते हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060460


