सीकर में गैस-एजेंसियों पर लाइनें, सर्वर-डाउन से बुकिंग बंद:होटलों की थाली से बाहर हुए चाइनीज-साउथ इंडियन आइटम, पुलिस ने की सिलेंडरों के स्टॉक की चैकिंग
सीकर में गैस-एजेंसियों पर लाइनें, सर्वर-डाउन से बुकिंग बंद:होटलों की थाली से बाहर हुए चाइनीज-साउथ इंडियन आइटम, पुलिस ने की सिलेंडरों के स्टॉक की चैकिंग
सीकर : सीकर जिले में रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है। ऑनलाइन बुकिंग के सर्वर डाउन होने से होटलों में गैस से बनने वाले व्यंजन बंद हो गए हैं, और तंदूर व इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। आज पुलिस टीम के साथ रसद विभाग के अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक चैक किए।
बजाज रोड, कल्याण सर्किल और फतेहपुर रोड पर गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ है, क्योंकि सिलेंडर की सप्लाई कम हो गई है। ग्रामीण इलाकों और सामान्य घरों में कच्चे चूल्हे का उपयोग शुरू हो गया है, जबकि फ्लैट-अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
रसोई गैस की किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने केरोसिन सप्लाई का फैसला लिया है, जिससे समस्या का कुछ हद तक समाधान होने की उम्मीद है। सीकर जिले में रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलेंडरों की कमी हो गई है। जिला रसद विभाग के अधिकारियों की कमजोरी के कारण, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कोचिंग संस्थाओं के हॉस्टलों में बच्चों के लिए रोजाना 500 कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई के लिए खाद्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र भेजा है।
पुलिस और रसद विभाग ने देखा स्टॉक
सीकर में गैस सिलेंडर क्राइसिस के बीच अब पुलिस और रसद विभाग की टीम ने ज्वाइन रूप से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत गैस एजेंसी के गोदाम पर जाकर चेकिंग की जा रही है। यहां पर आउट पास सहित अन्य डॉक्यूमेंट चेक किया जा रहे हैं। आज सीकर में सीओ सिटी संदीप चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के साथ रसद विभाग के अधिकारियों ने कई गैस गोदाम पर जाकर चेकिंग की। इस दौरान कई जगह आउट पास नहीं मिलना जैसी लापरवाही भी सामने आई।
अब देखिए, सीकर में गैस-संकट से जुड़ी PHOTOS…


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060374


