सरदारशहर में नाली बंद, सड़क पर फैला गंदा पानी:नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गंदे पानी के निकासी की मांग
सरदारशहर में नाली बंद, सड़क पर फैला गंदा पानी:नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गंदे पानी के निकासी की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड नंबर 42 में अग्रसेन भवन वाली मुख्य सड़क पर गंदे पानी की निकासी बंद हो गई है। इससे सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को वार्ड वासियों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने बताया कि वार्ड निवासी सुशील कुमार डाढरीया ने अपने घर और दुकान के सामने बनी गंदे पानी की निकासी वाली नाली (चैनल) में निर्माण सामग्री भरवा दी है। इस अवरोध के कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे पानी सड़क पर जमा होने लगा है।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, पास स्थित अग्रसेन भवन में होने वाले शादी समारोहों का कचरा और गंदगी भी इस जमा पानी में मिल रही है। गर्मी के कारण यह कचरा सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों को भी इस गंदे पानी और बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
मोहल्लेवासियों ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते सार्वजनिक नाली को बंद करना नियम विरुद्ध है। उन्होंने नगर परिषद से तुरंत हस्तक्षेप कर नाली से अवरोध हटवाने की मांग की है, ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके और सड़क पर फैली गंदगी से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060354


