सादुलपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:जेब से मिला सुसाइड नोट, नहीं हुई शिनाख्त
सादुलपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:जेब से मिला सुसाइड नोट, नहीं हुई शिनाख्त
सादुलपुर : सादुलपुर में जयपुरिया खालसा और हड्याल रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार तड़के एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी राजगढ़ मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल राजगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सिर और हाथ कटे
पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर को जीआरपी राजगढ़ को टेलीफोन पर सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि जयपुरिया खालसा और हड्याल रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर जीआरपी के उप-निरीक्षक रामावतार अपने स्टाफ और हड्याल के लाइनमैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां रेलवे पटरियों के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जिसके सिर और हाथ कटे हुए थे।
मौके पर आसपास के गांवों जैसे जयपुरिया खालसा, हड्याल और रतनपुरा में पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान मृतक की पैंट की जेब से एक काले रंग का पर्स मिला। इसमें एक सुसाइड नोट था। नोट में मृतक ने अपना नाम प्रदीप, जन्म तिथि 14 जुलाई 1995 और शिक्षा 12वीं पास लिखी है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
पटरी के बीच लॉकेट भी मिला
पुलिस के अनुसार, मृतक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और हल्के सफेद रंग का पायजामा पहन रखा था। घटनास्थल पर रेलवे पटरी के बीच एक लॉकेट भी मिला है, जिस पर एक पुरुष की फोटो लगी हुई है। मृतक का हुलिया करीब 5 फीट 5 इंच कद, गेहुआ रंग, सामान्य शरीर और उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए और घटनास्थल की फोटोग्राफी भी करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव को राजकीय अस्पताल राजगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059674


