नवलगढ़ के 227 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 286 रोगी लाभान्वित तथा 78 का आपरेशन के लिये चयन हुआ
नवलगढ़ के 227 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 286 रोगी लाभान्वित तथा 78 का आपरेशन के लिये चयन हुआ
नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसासटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा द्वारा गुरुवार को आयोजित 227 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया।
चिकित्सा शिविर में 286 रोगी लाभान्वित तथा 78 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन किया गया जिनके आपरेशन जांगिड अस्पताल मे होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह व जिला स्काउट अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुण्डा थे।
अध्यक्षता बाय सरपंच तारा पूनिया व विशिष्ट अतिथि डाॅ मोहनलाल माखरिया थे। मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई तथा बताया कि डाॅ दयाशंकर जांगिड़ व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है। अलायंस क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा के शिविर वरदान सि़द्ध हो रहे है। शेखावाटी क्षेत्र मे सभी को ज्ञात है कि क्लब द्वारा 12 तारीख को आंखों का शिविर लगता है जिसमें दूर दूर से रोगी आते है। नेत्र ज्योति प्रदान करना एक पुण्य का कार्य है।
शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि शिविर में पिछले शिविर के 50 लोगो को जांच कर सफेद चश्में दिये। सभी को रोशनी प्राप्त हो गई। शिविर में रोगियों को खाना, नाश्ता, दवा व चश्में निःशुल्क प्रदान किये जाते है।
कार्यक्रम मे डाॅ दयाशंकर जांगिड, शिविर संयोजक डाॅ शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, पूर्व प्रांतपाल जनार्दन घोडेला, मेजर डीपी शर्मा, मुरली मनोहर चोबदार जगदीश प्रसाद जांगिड डाॅ मीनाक्षी जांगिड़, डाॅ मनीष, डाॅ शिखरचंद जैन, डाॅ आशुतोष माखरिया, ओमप्रकाश सोनी, मनोज रूनला, पंकज शाह, छगनलाल सैन, रामाकान्त सोनी, प्रदीप सिंह, सुधाकर श्रीवास्तव, नेमीचंद चोबदार, गंगाधर मील, सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया। शिविर मे शेखावाटी, नीमकाथाना, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व हरियाणा तक के लोगो ने भागीदारी निभाई। अब तक 227 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर हो चुके है तथा करीब 34000 रोगियों ने आंखों की रोशनी पाई है। राजस्थान में लगातार चलने वाला यह एकमात्र शिविर है जिसकी ख्याति पूरे राजस्थान मे फैली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059576


