बेजुवा में जन-जागरूकता कार्यक्रम, अन्न का सम्मान व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बेजुवा में जन-जागरूकता कार्यक्रम, अन्न का सम्मान व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बेजुवा : गांव बेजुवा में समाजसेवी सुल्तान सिंह पूनियां के निवास पर आयोजित विवाह समारोह के दौरान जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने थाली में जूठन नहीं छोड़ने, वैदिक साहित्य के अध्ययन तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार पूनियां की सुपुत्री ज्योति और रोहित के विवाह अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जीमनवार रखी गई। इस दौरान वैदिक साहित्य भेंट कर अन्नदाता किसान, सीमा के जवानों और देवी अन्नपूर्णा के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने का संदेश दिया गया।
जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेंद्र भारतीय ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता से अन्न के प्रति सम्मान की भावना जन-जन में जागृत हो सकती है।
कार्यक्रम में नरेश सांगवान, रामनिवास पूनियां, कुंदनमल बाबल, नंदलाल पूनियां, राजेंद्र कालरी, संजय पूनियां, मनीराम शास्त्री सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मांगलिक कार्यक्रमों में भोजन की बर्बादी रोकने, वैदिक साहित्य को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पूनियां परिवार की ओर से योगाचार्य नरेंद्र भारतीय का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059576


