राजकीय भरतीया जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सफाई कर्मचारी 69 नदारद मिले
11 सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले सफाई की लचर व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई और ठेकेदार को दिये आदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार नेदोपहर डीबी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में केवल 11 सफाईकर्मी मौके पर मौजूद मिले। इस पर प्रिंसिपल ने सफाई ठेकेदार से अन्य कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल ने नई इमरजेंसी वार्ड, मातृ एवं शिशु इकाई, ट्रॉमा सेंटर और बायो मेडिकल वेस्ट कक्ष का जायजा लिया। नई इमरजेंसी वार्ड के नर्सिंग ड्यूटी रूम में पान मसाले के थूक से रंगी दीवारें देखकर डॉ. पुकार ने इमरजेंसी इंचार्ज को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

मातृ एवं शिशु अस्पताल की सीढ़ियों की दीवारों पर भी ऐसी ही स्थिति पाई गई। इस पर उन्होंने सफाई ठेकेदार को सफाई व्यवस्था में सुधार करने को कहा। डॉ. पुकार ने चेतावनी दी कि सोमवार को अस्पताल का फिर से निरीक्षण किया जाएगा और यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इकराम हुसैन, डॉ. शकील अहमद और वेदप्रकाश खींची भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट कक्ष के बाहर कचरा बिखरा पड़ा मिला, जिस पर बेसहारा गोवंश मुंह मार रहे थे। डॉ. पुकार ने संबंधित प्रभारी महिला नर्सिंग ऑफिसर को बुलाकर इसका कारण पूछा। महिला नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से यहां सफाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट कक्ष के पास गाड़ियां बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे कचरा उठाने वाला ट्रैक्टर वहां तक नहीं पहुंच पाता।

सफाई ठेका होने के बाद भी जमा नहीं करवाये सफाईकर्मियों के दस्तावेज अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल का सफाई ठेका हुए काफी दिन हो गये। इसके बाद भी अस्पताल में सफाई ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों के दस्तावेज अभी तक अस्पताल में जमा नहीं करवाये गये हैं। जो की नियमनुसार गलत हैं। सफाई ठेके में शर्त रखी गयी थी कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन अस्पताल में अपनी बायो मैट्रीक उपस्थिति लगायेंगे। मगर आज तक एक भी सफाई कर्मचारी ने बायो मैट्रीक उपस्थिति नहीं लगायी हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल में सफाई ठेकेदार ने 80 सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं। मगर निरीक्षण के दौरान मात्र 11 सफाई कर्मचारी ही मौजूद मिले। अन्य सफाई कर्मचारी कहां ड्यूटी कर रहे थे, यह किसी को नहीं पता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059576


