[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

बुहाना : घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एजेंसी संचालक से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के वितरण और उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एजेंसी में रखे स्टॉक का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं।

डॉ. गर्ग ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस आमजन की आवश्यक सेवा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी आपूर्ति में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या अनियमितता सामने आती है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा तथा वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भी मौजूद रहे।

Related Articles