[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में चोरी की वारदात, रामानंद रोड स्थित किराना दुकान को बनाया निशाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में चोरी की वारदात, रामानंद रोड स्थित किराना दुकान को बनाया निशाना

रींगस में चोरी की वारदात, रामानंद रोड स्थित किराना दुकान को बनाया निशाना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी और आमजन चिंतित हैं। बीती रात शहर के व्यस्ततम रामानंद रोड स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसे और चांदी वर्क के पैकेट, केसर के डिब्बे, नगदी सहित अन्य महंगे सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

इधर गली से गुजरता एक संदिग्ध व्यक्ति पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई रामस्वरूप गुर्जर ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो विरोध स्वरूप बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles