[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंचनपुर एचपी एजेंसी पर गैस सिलेंडर की किल्लत:एजेंसी से कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे, ग्रामीण परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कंचनपुर एचपी एजेंसी पर गैस सिलेंडर की किल्लत:एजेंसी से कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे, ग्रामीण परेशान

कंचनपुर एचपी एजेंसी पर गैस सिलेंडर की किल्लत:एजेंसी से कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे, ग्रामीण परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर : कंचनपुर कस्बे में एलपीजी गैस की किल्लत के कारण ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रीमाधोपुर की मारुति नंदन एचपी गैस एजेंसी की गाड़ी के सामने यह प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। आज एचपी गैस भरवाने के लिए लंबी लाइनें लगी थीं, लेकिन कई उपभोक्ता खाली हाथ लौट गए।

प्रदर्शन के दौरान, एचपी गैस के प्रतिनिधि ने उपभोक्ताओं को बताया कि जिन लोगों ने 45 दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था, उन्हें ही गैस मिलेगी। इसके बाद कई लोगों को वापस भेज दिया गया। हमारे संवाददाता ने मारुति नंदन गैस एजेंसी से फोन पर संपर्क किया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। एजेंसी ने यह कहकर फोन काट दिया कि अब 50 दिन बाद वालों को ही सिलेंडर मिलेगा।

ग्रामीण दीन दयाल शर्मा ने बताया कि उन्हें गैस लिए एक महीने से अधिक हो गया है। उनका परिवार बड़ा है और उनके पास केवल एक ही कनेक्शन है, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाया है।

Related Articles