[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलासरा के माधोपुरा में किसान खेत दिवस:फसल पोषण और कीट प्रबंधन पर किसानों को मिली जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलासरा के माधोपुरा में किसान खेत दिवस:फसल पोषण और कीट प्रबंधन पर किसानों को मिली जानकारी

पलासरा के माधोपुरा में किसान खेत दिवस:फसल पोषण और कीट प्रबंधन पर किसानों को मिली जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानोली : रानोली कस्बे के पास पलासरा ग्राम पंचायत के माधोपुरा गांव में गुरुवार को ‘टिड्डी सह एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, जयपुर’ की टीम ने किसान खेत दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संयुक्त निदेशक डॉ. वसुधा गौतम के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम में केंद्र के सहायक पौध संरक्षण अधिकारी श्योराम ने किसानों को फसलों के मुख्य पोषक तत्वों, उनके कार्यों और कमी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि संतुलित पोषण से फसलों की वृद्धि और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं।

सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. अभिषेक एम.एस. ने किसानों को दीमक के जीवन चक्र, फसलों को होने वाले नुकसान और उसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने समय रहते नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी।

वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सुभाष कुमावत (पलासरा) ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे तारबंदी, खेत तलाई, पाइपलाइन और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे और कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

Related Articles